सीख्यो सब काम धन धाम को सुधारिबे को - कृपाराम

कृपारामकृपाराम

3 min read · 12.4K reads

सीख्यो सब काम धन धाम को सुधारिबे को ,
सीख्यो अभिराम बाम राखत हजूर मैँ ।
सीख्यो सरजाम गढ़ कोर किला ढाहिबे को ,
सीख्यो समसेर तीर डारे अरि ऊर मैँ ।
सीख्यो जँत्र मँत्र तँत्र ज्योतिष पुरान सबै ,
और कबिताई अन्त सकल सहूर मैँ ।
कहैँ कृपाराम सब सीखबो न काम एक ,
बोलिबो न सीख्यो सब सीख्यो गयो धूर मैँ ।


कृपाराम का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।
कृपाराम
About the poet

कृपाराम

View profile & all 2 Poems / Stories