धनिया - क्रांति

क्रांतिक्रांति5 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

धनिया गए साल भूखा था,
इस साल प्यासा है।

तब गाँव में बाढ़ थी,
इस बार सूखा है।

मैं गाँव का नाम नहीं बताती
वरना महाजन
धनिये का सूद बढ़ा देगा
या गिरवी रखी
उसकी ज़मीन हड़प लेगा।

यूँ भी नाम से क्या फ़र्क पड़ता है?
हम सब ने स्कूल में पढ़ा है
कि भारत एक कॄषिप्रधान देश है
और इसकी अस्सी प्रतीशत जनसंख्या
गाँवों में रहती है।

वह गाँव मेरा हो या तुम्हारा;
इसका हो या उसका;
इनका हो या उनका
हर गाँव में एक धनिया होता है
जिसका परिवार
अपनी क़िस्मत पर रोता है
और
ग़रीबों को रोटी दे या सिर्फ़ धुआँ
का मुद्दा
संसद की बहस मे टंगा होता है।
क्रांति
About the poet

क्रांति

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायप्रेम'प्रेम-महिमा'प्रेम, प्रेम— ए. के. परंदामनारजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय