आप और मैं - क्रांति

क्रांतिक्रांति5 Sept 1954

2 min read · 12.3K reads

चौसर खेलता है राजा
दाँव पर लगती है रानी,
तालियाँ बजाते हैं दरबारी
दीवारें देती हैं गवाही ।

आप और मैं ?
न राजा, न रानी
न दीवारें, न दरबारी
हम तो हैं बस कौड़ियाँ
किसी की मुट्ठी में खनकते हैं
ज़मीन पर गिरते हैं
और थरथराते रहते हैं—
बस यही अपनी आवाज़
बस यही अपना काम ।
क्रांति
About the poet

क्रांति

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like