सुबह के हाथ अपनी शाम - किशोर काबरा

Kishor Kabraकिशोर काबरा26 Dec 1934

5 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी की राह चलते थक गया हूँ,
साँस को कुछ मौत का विश्राम दे दूँ।

मैं ज़रा भी राह का हामी नहीं था,
खूब भरमाया तुम्हीं ने दे सहारा।
जब कभी भी कंटकों में डगमगाया,
आस-झाडू से तुम्हीं ने पथ बुहारा।
डेढ़ गज़ मरघट ज़रा तुम साफ़ कर दो,
मैं कफ़न औ लकड़ियों के दाम दे दूँ।

उम्र की कुछ चाह भी मुझको नहीं थी,
सुन नहीं पाया किसी कहते जवानी।
हाँ, रुदन की महफ़िलें तो बहुत देखीं,
आँख की मैं सुन चुका भीगी कहानी।
तुम हृदय की प्यालियाँ कुछ थाम लेना,
मैं अधर को आँसुओं के जाम दे दूँ।

मौत ने कुछ कफ़न बाँटे बस्तियों में,
कुछ चिता से लकड़ियाँ मैं खींच लूँगा।
ज़िंदगी में मिल न पाई दो गज़ी भी,
आज कुछ लज्जा-वसन से तन ढकूँगा।
तुम ज़रा-सा वक्त का शीशा दिखाना,
हडि्डयों को कुछ सुनहरा नाम दे दूँ।

सोचता हूँ फिर चिता यदि जल न पाई,
दूर पहले सिसकते अरमान कर दूँ।
मरघटों का शून्य आकर अधजला दिल
छीन लेगा, इसलिए मैं दान कर दूँ।
तुम ज़रा गंगाजली का मुँह झुकाना,
मैं सुबह के हाथ अपनी शाम दे दूँ।
Kishor Kabra
About the poet

Kishor Kabra किशोर काबरा

डॉ॰ किशोर काबरा (जन्म : २६ दिसम्बर १९३४) हिन्दी कवि हैं। साठोत्तरी हिन्दी-कविता के शीर्षस्थ हस्ताक्षरों में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। काबरा जी मूलत: कवि हैं, साथ ही निबन्धकार, आलोचक, कहानीकार, शब्द-चित्रकार, अनुवादक एवं संपादक भी हैं। आपक की गद्य-प्रतिभा लघुक…

View profile & all 16 Poems / Stories

More from Kishor Kabra

  1. मै एक दर्पण हूँ - किशोर काबरा

    मैं तो भजन भाव हूँ, मन के तंबूरे पर गाओ !मुझ में ध्वनित शब्द नाद को साधो, तुम अपनाओ !

    12.4K reads
  2. बांसुरी - किशोर काबरा

    जन्म: २६.१२. १९३४ को मंदसौर (म.प्र)प्रकाशित कृतियाँ: ७ कविता संग्रह, ५ प्रबंध काव्य, ६ बाल साहित्य, २ हास्य, ३ लघुकथा, ३ अनुवाद, सह संपादन ८० पुस्तकें।

    12.4K reads
  3. व्यर्थ हो गया - किशोर काबरा

    दृष्टि नहीं तो दर्पण का सुख व्यर्थ हो गया।कृष्ण नहीं तो मधुबन का सुख व्यर्थ हो गया।

    12.4K reads
  4. चंदा की छांव पड़ी - किशोर काबरा

    दृष्टि नहीं तो दर्पण का सुख व्यर्थ हो गया।कृष्ण नहीं तो मधुबन का सुख व्यर्थ हो गया।

    12.4K reads
  5. आकाशी झील के किनारे - किशोर काबरा

    दृष्टि नहीं तो दर्पण का सुख व्यर्थ हो गया।कृष्ण नहीं तो मधुबन का सुख व्यर्थ हो गया।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like