नींद सुख की - किशन सरोज

Kishan Sarojकिशन सरोज30 Jan 1939 – 8 Jan 2020

3 min read · 12.4K reads

नींद सुख की फिर हमें सोने न देगा
यह तुम्हारे नैन में तिरता हुआ जल

छू लिये भीगे कमल,
भीगी ॠचाएँ
मन हुए गीले
बही गीली हवाएँ
है बहुत सम्भव, डुबो दे सृष्टि सारी
दॄष्टि के आकाश में घिरता हुआ जल

हिमशिखर, सागर, नदी
झीलें, सरोवर,
ओस, आँसू, मेघ, मधु,
श्रम-बिँदु, निझर
रूप धर अनगिन कथा कहता दुखों की
जोगियोँ—सा घूमता-फिरता हुआ जल

लाख बाहोँ में कसेँ
अब ये शिरायें
लाख आमँत्रित करें
गिरि-कँदराएँ
अब समुन्दर तक पहुँचकर ही रूकेगा
पर्वतों से टूटकर गिरता हुआ जल
Kishan Saroj
About the poet

Kishan Saroj किशन सरोज

जन्म - बरेली के बलियाग्राम में। किशन सरोज गीत विधा के रागात्मक भाव के कवि हैं। इन्होंने अब तक लगभग ४०० गीत लिखे हैं। इनके प्रेमपरक गीत सहज अभिव्यंजना एवं नवीन उत्प्रेक्षाओं के कारण मर्मस्पर्शी हैं। प्रकाशित कृतियाँ- नवगीत संग्रह- नंदन वन डूब गया। जन्म - बरेली…

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी