हार गये वन - किशन सरोज

Kishan Sarojकिशन सरोज30 Jan 1939 – 8 Jan 2020

2 min read · 12.4K reads

सैलानी नदिया के सँग–सँग
हार गये वन चलते–चलते

फिर आयीँ पातियाँ गुलाबों की
फिर नींदेँ हो गईं पराई
भूल सही, पर कब तक कौन करे
अपनी ही देह से लड़ाई
साधा जब जूही ने पुष्प-बान
थम गया पवन चलते–चलते

राजपुरूष हो या हो वैरागी
सबके मन कोई कस्तूरी
मदिरालय हो अथवा हो काशी
हर तीरथ-यात्रा मजबूरी
अपने ही पाँव, गँध अपनी ही
थक गये हिरन चलते–चलते
Kishan Saroj
About the poet

Kishan Saroj किशन सरोज

जन्म - बरेली के बलियाग्राम में। किशन सरोज गीत विधा के रागात्मक भाव के कवि हैं। इन्होंने अब तक लगभग ४०० गीत लिखे हैं। इनके प्रेमपरक गीत सहज अभिव्यंजना एवं नवीन उत्प्रेक्षाओं के कारण मर्मस्पर्शी हैं। प्रकाशित कृतियाँ- नवगीत संग्रह- नंदन वन डूब गया। जन्म - बरेली…

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like