पसीजते हाथों वाली लड़की - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

कल फिर देखा मैने
पसीजते हाथों वाली लड़की को
मेट्रो में उगती है वो सूर्योदय के ठीक बाद
कभी डूबते सूरज की तरह
उसका चेहरा होता था ज़र्द पीला
आस-पास खौफ़ जमा होने से ।

आज फिर विषैले लोगो का हुजूम है
कान में टपकता है पिघलते सीसे का लावा ।
आज उसने इंकार किया है डरने से
जूझती है हर पल इन दहशतगर्दो से
करती है मुकाबला बचाती है अपना अस्तित्व

इस आतंक के साये से उसकी हथेलियाँ अब पसीजती नहीं
वो बन जाती हैं मलाला या मैरी कॉम
बदल देती है स्वात घाटी के साथ राजधानी भी
असभ्य और आतंक की दुनिया में
खड़ी हो रही हज़ारो मजबूत हाथो वाली मलालाएँ
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like