बेटियाँ - किरण मल्होत्रा

Kiran Malotraकिरण मल्होत्रा3 Jul 1981

2 min read · 12.4K reads

बेटियाँ
मन का वह
कोमल हिस्सा होती
जहाँ असहनीय होता
कुछ भी सहना

जरा सी वेदना
रूलाती ज़ार-ज़ार
विश्व सम्राट पिता को

बेटियों के
प्रेम में बंधा मन
करता व्याकुल

हो जाता जैसे
पल में पराजित
सुलगता
मंदिर की धूनी-सा
जब देखता
खिली धूप-सी
बेटी की
ठहरी सूनी आँखें
Kiran Malotra
About the poet

Kiran Malotra किरण मल्होत्रा

किरण मल्होत्रा हिंदी कवयित्री हैं। Kiran Malhotra is a Hindi poet.

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like