इलेक्ट्रॉन - लहब आसिफ अल-जुंडी - किरण अग्रवाल

Kiran Agarwalकिरण अग्रवाल23 Oct 1956

5 min read · 12.4K reads

परमाणु तुम्हारे शरीर के भीतर चक्कर लगाते हैं
जो ठोस प्रतीत होता है
हड्डियाँ, आँखें, त्वचा
तेजी से घूमते हैं, कण परिक्रमा करते हैं
एक-दूसरे की, उल्का की तरह झपटते हैं।

तुम्हारे इर्द-गिर्द की हवा उसी की बनी हुई है
तुम इससे लेते हो और तुम देते हो
अणुओं और परमाणुओं को भीतर खींचते हुए
अपनी सतत परिवर्तनशील छवि को आकार देने के लिए।

तुम्हारे ओठ हिलते हैं
तुम्हारी जिह्वा तुम्हारा नाम बोलती है
तुम्हें इस पर विश्वास है
तुम्हारे शब्दों का कोई मतलब निकलेगा।

इलेक्ट्रॉन चट्टान की तरह पानी पर फलाँगते हैं
अपने ठोस शरीर
और अपने विद्युत चुम्बकीय विचारों के बीच
तुम खिड़की से बाहर ताकते हो
भीतर की और भीतर से परे की आवाजों को सुनते हो।

जो कुछ तुम महसूसते हो उससे चुँधियाए हुए
तुम चकित हो सोचते हो कारणों और परिणामों के बारे में।
जब प्रेम की एक लहर अचानक आ तुम्हें विस्मित कर देती है
तुम्हारी आँखें आँसुओं से भर जाती हैं।
Kiran Agarwal
About the poet

Kiran Agarwal किरण अग्रवाल

किरण अग्रवाल (जन्म 23 अक्टूबर, 1957, पूसा, बिहार) एक हिन्दी लेखिका हैं। कविता संग्रह :गोल-गोल घूमती एक नाव ,रुकावट के लिए खेद है। Kiran Agarwal (born 23 October 1957, Pusa, Bihar) is a Hindi writer. Poetry Collection: A boat spinning round, sorry for the inte…

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like