डायरी के भीतर-1 - किरण अग्रवाल

Kiran Agarwalकिरण अग्रवाल23 Oct 1956

4 min read · 12.4K reads

डायरी के भीतर सन्नाटा है
मेरे वन-बी०एच० अपार्टमेंट के भीतर भी सन्नाटा है
बिजली चली जाती है बार-बार
ड्रॉप हो जाता है इन्टरनेट-कनेक्शन

बाहर निकलती हूँ तो
सीमेंट के दैत्याकार वृक्ष खड़े हैं लाइन की लाइन
तारकोल की गली के दोनों ओर
जिन पर फले हुए हैं असंख्य और असंख्य लोग
और लोग और लोग

सिर ऊपर उठाती हूँ नाक की सिधाई में
तो आसमान की चौड़ी-पट्टी दिखाई देती है
बिना डाई लगी चौड़ी माँग की तरह
सामने उस पर टँके से प्रतीत होते हैं
पंख फड़फड़ाते दो पक्षी

लगता है जैसे मैं मैट्रिक्स में हूँ
या फिर लैपटॉप पर खेल रही हूँ
ठाँय-ठाँय का कोई खेल

अभी शूट करने की आवाज़ आएगी
डायरी के भीतर से उभरेगी एक चीत्कार
कहीं अतीत में इनैक्ट हो रहा होगा
क्रौंच-वध और वध एलबेट्रौस का
और दोनों पक्षी धम्म से नीचे गिर पड़ेंगे
Kiran Agarwal
About the poet

Kiran Agarwal किरण अग्रवाल

किरण अग्रवाल (जन्म 23 अक्टूबर, 1957, पूसा, बिहार) एक हिन्दी लेखिका हैं। कविता संग्रह :गोल-गोल घूमती एक नाव ,रुकावट के लिए खेद है। Kiran Agarwal (born 23 October 1957, Pusa, Bihar) is a Hindi writer. Poetry Collection: A boat spinning round, sorry for the inte…

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैचमन से दूर रह के फूल कब शादाब रहता है— मुनव्वर रानाआगगाड़ी आ रही हैएकआगगाड़ी दौड़ती आ रही है। उसका आरव प्रतिध्वनित— ओ. एम. अनुजनक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातून