Quotes

Khwaja Ahmad AbbasKhwaja Ahmad Abbas7 Jun 1914 – 1 Jun 1987

1 min read · 12.6K reads

  • अदब की तख़्लीक़ के तीन मुहर्रिक हो सकते हैं। लिखने वाले की अपनी इन्फ़िरादियत और ख़ुदी, उसके अपने जज़्बाती तजुर्बात-ओ-हादिसात और उसका समाजी, इक़्तिसादी और सियासी माहौल।
  • काम किसी ग़रज़ से नहीं किया जाता। इन्सान काम से अपनी पैदाइश का मक़सद पूरा करता है।
Khwaja Ahmad Abbas
About the poet

Khwaja Ahmad Abbas

Khwaja Ahmad Abbas (7 June 1914 – 1 June 1987) also known as K. A. Abbas, was an Indian film director, screenwriter, novelist, and a journalist in the Urdu, Hindi and English languages. He won four National Film Awards in India, and internationally his films…

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Khwaja Ahmad Abbas

  1. मेरी मौत

    लोग समझते हैं कि सरदार-जी मारे गए। नहीं। यह मेरी मौत है। पुराने मैं की मौत। मेरे तअ'स्सुबात की मौत। उस मुनाफ़रत की मौत जो मेरे दिल में थी। मेरी यह मौत कैसे हुई? यह बताने के लिए मुझे अपने पुराने मुर्दा मैं को ज़िंदा करना पड़ेगा। मेरा नाम शैख़ बुरहान-उद्दीन है।जब दिल्ली और नई दिल्ली में फ़िर्का-वाराना क़त्ल-ओ-ग़ारत का बाज़ार गर्म और मुसलमानों का ख़ून सस्ता हो गया तो मैंने सोचा वाह-री क़िस्मत, पड़ोसी भी मिला तो सिख। हक़-ए-हम-साएगी अदा करना और जान बचाना तो कुजा, न जाने कब किरपाण भौंक दे।

    13.0K reads
  2. अबाबील

    उसका नाम तो रहीम ख़ाँ था मगर उस जैसा ज़ालिम भी शायद ही कोई हो। गाँव भर उसके नाम से काँपता था। न आदमी पर तरस खाए न जानवर पर। एक दिन रामू लुहार के बच्चे ने उसके बैल की दुम में काँटे बाँध दिए थे तो मारते मारते उसको अधमुआ कर दिया। अगले दिन ज़ैलदार की घोड़ी उसके खेत में घुस आई तो लाठी लेकर इतना मारा कि लहू-लुहान कर दिया।लोग कहते थे कि कम्बख़्त को ख़ुदा का ख़ौफ़ भी तो नहीं है। मा सूम बच्चों और बे-ज़बान जानवरों तक को मुआ'फ़ नहीं करता। ये ज़रूर जहन्नम में जलेगा। मगर ये सब उसकी पीठ के पीछे कहा जाता था। सामने किसी की हिम्मत ज़बान हिलाने की न होती थी।

    12.6K reads
  3. एक लड़की

    (इस कहानी में कोई कैरेक्टर क़त'ई फ़र्ज़ी नहीं है।)(1)

    13.0K reads
  4. नीली साड़ी

    बंबई: चौंतीस कमउमर लड़कियां तीन क़हबाख़ानों में से पिछले हफ़्ते बरामद की गईं। उनमें से तीन के चेहरे को ईज़ा पहुंचाने के लिए तेज़ाब से जला दिया गया था। पुलिस ने पाँच औरतों को रंडीख़ानों को चलाने और तवाइफ़ों की आमदनी पर रहने के जुर्म में गिरफ़्तार कर लिया है। (एक ख़बर)हुज़ूर। मैं सच कहूँगी, सब सच कहूँगी और सच के सिवा कुछ न कहूँगी। मगर वक़्त है आपके पास और आपके समाज के पास मेरी बातें सुनने के लिए?

    13.4K reads
  5. आज के लैला मजनूँ

    एक थी लैला, एक था मजनूँ। मगर लैला का नाम लैला नहीं था, लिली था, लिली डी सूज़ा।वो दोनों और उनके क़बीले सहरा-ए-अरब में नहीं रहते थे। माहिम और बांद्रा के बीच में सड़क के नीचे और खारी पानी की खाड़ी के किनारे जो झोंपड़ियों की बस्ती है वहाँ रहते थे। मगर सहरा-ए-अरब की तरह इस बस्ती में भी पानी की कमी थी। डेढ़ सौ झोंपड़ियों में जो सात सौ मर्द, औरतें और बच्चे रहते थे। इन सब के लिए मीठे पानी का सिर्फ़ एक नल था और इस नल में सिर्फ़ दो घंटे सुब्ह और दो घंटे शाम को पानी आता था। एक कनस्तर या एक घड़ा पानी लेने के लिए कई कई घंटे पहले से लाईन लगानी पड़ती थी।

    12.9K reads