तेरी गली में मैं न चलूँ और सबा चले

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

तेरी गली में मैं न चलूँ और सबा चले

यूँ ही ख़ुदा जो चाहे तो बंदे की क्या चले

किस की ये मौज-ए-हुस्न हुई जल्वा-गर कि यूँ

दरिया में जो हबाब थे आँखें छुपा चले

हम भी जरस की तरह तो इस क़ाफ़िले के साथ

नाले जो कुछ बिसात में थे सो सुना चले

कह बैठियो न 'दर्द' कि अहल-ए-वफ़ा हूँ मैं

उस बेवफ़ा के आगे जो ज़िक्र-ए-वफ़ा चले

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads