मैं अपने रू-ब-रू हूँ और कुछ हैरत-ज़दा हूँ मैं - ख़ुशबीर सिंह शाद

ख़ुशबीर सिंह शादख़ुशबीर सिंह शाद4 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

मैं अपने रू-ब-रू हूँ और कुछ हैरत-ज़दा हूँ मैं
न जाने अक्स हूँ चेहरा हूँ या फिर आईना हूँ मैं

मेरी मजबूरियाँ देखो के यक जाई के पैकर में
किसी बिखरे हुए एहसास में सिमटा हुआ हूँ मैं

मेरे अंदर के मौसम ही मुझे तामीर करते हैं
कभी सैराब होता हूँ कभी सहरा-नुमा हूँ मैं

जो है वो क्यूँ है आख़िर जो नहीं है क्यूँ नहीं है वो
इसी गुत्थी को सुलझाने में ही उलझा हुआ हूँ मैं

ये बात अब कैसे समझाऊँ मैं इन मासूम झरनों को
गुज़र कर किन मराहिल से समंदर से मिला हूँ मैं

तभी तो ‘शाद’ मैं हूँ मोतबर अपनी निगाहों में
मनाज़िर को बड़ी संजीदगी से सोचता हूँ मैं
ख़ुशबीर सिंह शाद
About the poet

ख़ुशबीर सिंह शाद

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ख़ुशबीर सिंह शाद

  1. अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं - ख़ुशबीर सिंह शाद

    अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैंक्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं

    12.4K reads
  2. बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता हैवो इक अमल जो शरर को धुआँ बनाता है

    12.4K reads
  3. चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गए - ख़ुशबीर सिंह शाद

    चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गएदेख ले सहरा समंदर एक जैसे हो गए

    12.4K reads
  4. एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाई - ख़ुशबीर सिंह शाद

    एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाईउस पे मार डालेगी मुझ को जाँ की तन्हाई

    12.4K reads
  5. हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया हैमेरा परवाज़ भरना अब ज़रूरी हो गया है

    12.4K reads