इक नई दुनिया का सबब - ख़ुर्शीद अकरम

ख़ुर्शीद अकरमख़ुर्शीद अकरम

2 min read · 12.4K reads

इस से पहले की हम
एक ग़मनाक कहानी के किरदार हो जाएँ
आओ अपने हिस्से की धूप ले कर
हवा हो जाएँ
किसी और सय्यारे में जा बसें
आदम और हव्वा हो जाएँ
फिर ख़ता करें ख़ुदाई से घबरा कर
और इस जुर्म-ए-मोहब्बत की सज़ा पाएँ
इक नई दुनिया का सबब हो जाएँ
ख़ुर्शीद अकरम
About the poet

ख़ुर्शीद अकरम

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like