हँसने वाले अब एक काम करें

Khumar BarabankviKhumar Barabankvi15 Sept 1919 – 19 Feb 1999

1 min read · 12.7K reads

हँसने वाले अब एक काम करें

जश्न-ए-गिर्या का एहतिमाम करें

हम भी कर लें जो रौशनी घर में

फिर अँधेरे कहाँ क़याम करें

मुझ को महरूमी-ए-नज़्ज़ारा क़ुबूल

आप जल्वे न अपने आम करें

इक गुज़ारिश है हज़रत-ए-नासेह

आप अब और कोई काम करें

आ चलें उस के दर पे अब ऐ दिल

ज़िंदगी का सफ़र तमाम करें

हाथ उठता नहीं है दिल से 'ख़ुमार'

हम उन्हें किस तरह सलाम करें

Khumar Barabankvi
About the poet

Khumar Barabankvi

Khumār Barabankvi Urdu: خُمار بارہ بنکوی‎ (15 September 1919 – 19 February 1999) was an Urdu poet and lyricist from Barabanki, Uttar Pradesh, India. His real name was Mohammed Haidar Khan, The word comes from the Arabic root 'Khum' which means a jar of wine.…

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like