वो हुस्न जिसको देख के कुछ भी कहा न जाए - खलीलुर्रहमान आज़मी

खलीलुर्रहमान आज़मीखलीलुर्रहमान आज़मी8 Sept 1927 – 1 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

वो हुस्न जिसको देख के कुछ भी कहा न जाए
दिल की लगी उसी से कहे बिन रहा न जाए ।

क्या जाने कब से दिल में है अपना बसा हुआ
ऐसा नगर कि जिसमें कोई रास्ता न जाए ।

दामन रफ़ू करो कि बहुत तेज़ है हवा
दिल का चिराग़ फिर कोई आकर बुझा न जाए ।

नाज़ुक बहुत है रिश्त-ए दिल तेज़ मत चलो
देखो तुम्हारे हाथ से यह सिलसिला न जाए ।

इक वो भी हैं कि ग़ैर को बुनते हैं जो कफ़न
इक हम कि अपना चाक गिरेबाँ सिया न जाए ।
खलीलुर्रहमान आज़मी
About the poet

खलीलुर्रहमान आज़मी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from खलीलुर्रहमान आज़मी

  1. नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैं - खलीलुर्रहमान आज़मी

    नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैंकुछ बहाने मेरे जीने के लिए और भी हैं

    12.4K reads
  2. तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गई - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गईले आज दर्द-ए-इश्क की भी आबरू गई

    12.4K reads
  3. तेरी सदा का है सदियों से इन्तेज़ार मुझे - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तेरी सदा का है सदियों से इंतज़ार मुझेमेरे लहू के समुन्दर जरा पुकार मुझे

    12.4K reads
  4. वो रंग-ए-रूख़ वो आतिश-ए-खूँ कौन ले गया - खलीलुर्रहमान आज़मी

    वो रंग-ए-रुख़ वो आतिश-ए-ख़ूँ कौन ले गयाऐ दिल तिरा वो रक़्स-ए-जुनूँ कौन ले गया

    12.4K reads
  5. कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देते - खलीलुर्रहमान आज़मी

    कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देतेमगर ये है कि मुझे गम कोई नया देते

    12.4K reads