वक़्त-ए-क़याम दस्त-ए-कज़ा ने नहीं दिया - ख़ालिद महमूद

ख़ालिद महमूदख़ालिद महमूद15 Sept 1948

3 min read · 12.4K reads

वक़्त-ए-क़याम दस्त-ए-कज़ा ने नहीं दिया
चलने लगे तो साथ हवा ने नहीं दिया

पहले ही मरहले में क़लम हो के रह गए
दस्त-ए-हुनर को हाथ दिखाने नहीं दिया

गिरना तो क्या बुरा था मगर उस को क्या कहें
जो गिर गया तो उठने उठाने नहीं दिया

अब उन की कज-रवी से शिकायत हैं हमें
हम ने ही उन को राह पे आने नहीं दिया

दो चार कारें कोठियाँ दस बीस लाख बस
इस से ज़्यादा ख़ौफ-ए-ख़ुदा ने नहीं दिया

मैं सिर्फ़ टेलिफ़ोन का एहसान-मंद हूँ
उन का पयाम बाद-ए-सबा ने नहीं दिया

उस यार-ए-शोख़-चश्म से ‘ख़ालिद’ का इर्तिबात
इक राज़ था के जिस को छुपाने नहीं दिया
ख़ालिद महमूद
About the poet

ख़ालिद महमूद

View profile & all 9 Poems / Stories

More from ख़ालिद महमूद

  1. आँखों में धूप दिल में हरारत लहू की थी - ख़ालिद महमूद

    आँखों में धूप दिल में हरारत लहू की थीआतिश जवान था तो क़यामत लहू की थी

    12.3K reads
  2. बराए तिश्ना-लब पानी नहीं है - ख़ालिद महमूद

    बराए तिश्ना-लब पानी नहीं हैसमंदर का कोई सानी हैं

    12.4K reads
  3. हर इक फ़ैसला उस ने बेहतर किया - ख़ालिद महमूद

    हर इक फ़ैसला उस ने बेहतर कियामुझे आँख दी तुम को मंज़र दिया

    12.4K reads
  4. झपटते हैं झपटने के लिए परवाज़ करते हैं - ख़ालिद महमूद

    झपटते हैं झपटने के लिए परवाज़ करते हैंकबूतर भी वही करने लगे जो बाज़ करते हैं

    12.4K reads
  5. मुक़ाबला हो तो सीने पे वार करता है - ख़ालिद महमूद

    मुक़ाबला हो तो सीने पे वार करता हैवो दुश्मनी भी बड़ी पुर-वक़ार करता है

    12.4K reads