जोखू का पुरवा - केशव तिवारी

केशव तिवारीकेशव तिवारी

6 min read · 12.4K reads

कितने दिनों बाद
जोखू का पुरवा आया हूँ
ये मेरी माँ का गाँव है
यहीं पर गड़ा है मेरा नारा

आज यहीं पर खड़े होकर
उन लड़कों के बारे में सोच रहा हूँ
जिनके साथ खेलता था
सुर्ररा और कबड्डी

उन लड़कियों के बारे में
जिनके लिए अमियाँ
तोड़ने चढ़ जाता था
पेड़ों की टुन्नी तक
सोच रहा हूँ

कुछ गाँव में ही रह गए
मित्रों से मिला
लड़कियों की चली चर्चा
तो पता चला
कालिन्दी ने ससुराल में
लगा ली फाँसी
विमला ने भंगेड़ी आदमी से
परेशान हो खा लिया ज़हर
सुशीला को बुला लाए
उसके माँ-बाप घर

ये सब मेरे सपनों में तैरती
तितलियाँ थी जिन्हें इन
हाल में मरना जीना था
मै मूँछो से ढके खोहों से मुँहो से भी
सुन रहा था क़िस्मत
और पुरविल की बातें

देख रहा था एक माँ की
डबडबार्इ आँख
याद आ रहा था नानी
का गाया हुआ गीत --
बाबुल हम तोरे रन बन की चिरर्इ
एक दिन उड़ जैहें
अरे वो बेवक़्त उड़ा दी गई चिरइयों
मेरी स्मृतियों का संसार सूना हो गया है ।

मेरे सपनों का गाँव
जोखू का पुरवा
अचानक बेरंग हो गया है ।
केशव तिवारी
About the poet

केशव तिवारी

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय