अपनी छाप लिए - केशव तिवारी

केशव तिवारीकेशव तिवारी

3 min read · 12.4K reads

यूँ तो तुम रत्ती भर
नहीं बदले
पर मैं तुम्हे
बदली हुई नज़र से देखता हूँ

तुम्हारे न होने का
ऐलान सुनता हूँ
और तुम्हें देख
आश्वस्त होता हूँ
तुम नही बच पाओगे
सुन कर के ही दहल जाता हूँ
और तुम्हारी विश्वास
से भरी आँखे
मेरा ढाढ़स हैं ।

बदलना ही पड़ा तो
हम मौसमों की तरह
तो बिल्कुल ही
नही बदलेंगे ।
न ही किसी इश्तहार की तरह
ज़िन्दा चेहरों की तरह
अपनी-अपनी छाप लिए
बदलेंगे हम ।
केशव तिवारी
About the poet

केशव तिवारी

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like