नींद की मछलियां खेलतीं धार पर - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

स्वप्न-शैवाल से कुछ निकलतीं उधर
कुछ मचलतीं वहां, कुछ बिछलतीं इधर
कुछ अतल को हिलोरें किरण-पुच्छ से

कुछ दीये-सी जलें शुक्ति-शृंगार पर
कुछ चपल-रश्मियों से उभरती चलें
दूधियां चांदनी में संवरती चलें
सुप्त संज्ञा जहां कौंधती कुछ वहां

कौंधतीं बिजलियां ज्यों हवा-तार पर
कुछ रहीं चुन समय के झड़े पंख जो
कुछ रहीं चुन सितारों-जड़ें पंख जो
बीच जल के गिरे जो अचल लड़खड़ा

कुछ उछालें उन्हें चक्षु-पतवार पर
नींद की मछलियां खेलतीं धार पर
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like