मत पूछो हे देव! - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

रो दे, रो दे हाय! देखकर,
मेरी ये बेकलियां!
एक बार भी भूल चला आ,
सूनी जीवन-गलियां!
देख, न जाएं सूख व्यर्थ ही,
गीली अश्रु-अवलियां!
प्यारे! चूम खिला जा मन की,
कोमल कुंचित कलियां!

चीख रहा है हृदय ठेस खा
तेरे अभिमानों की!
उस पर यह बौछार निठुरता के
तीखे बाणों की!!

क्रूर-समय की मार! -छेद,
कितने जीवन-दोने में!
पगली-आह तड़पती है,
लाचार हृदय-कोने में!
विकल-निराशा की अनंत,
ज्वालाओं की यह पीड़ा!
मत पूछो हे देव! कौन सुख,
मिलती है रोने में!

कितनी ऊंची टीस देख लो,
इस नन्हें-से मन की!
कितनी दाहक-मादकता है,
स्मृति के सूनेपन की!
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like