जीवन न बने क्यों बंधहीन - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

हम रहें, न यह आवरण रहे
जीवन न बने क्यों बंधहीन
क्यों छंदहीन की शरण रहे
हम रहें, न यह आवरण रहे

हम खुल जाएं ज्यों गगन खुले
हम धुल जाएं ज्यों पवन धुले
सम्मुख यह अलंकरण रहे
हम रहें, न यह आवरण रहे

जो घाव हमारे, सभी दिखें
रश्मियां हमें सुस्पष्ट लिखें
हम जहां मिलें, न वहां कुंठा
या संबोधों में मरण रहे
हम रहें, न यह आवरण रहे

इतने अक्षर, कोई न व्यथा
शब्दों में केवल एक कथा
स्वर में उच्छ्वासित बांधित्ति
सुश्राव्य बोधि-पथ-चरण रहे
हम रहें, न यह आवरण रहे
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like