जीवन का सर्वस्व - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

4 min read · 12.3K reads

इस अगाध में तिनके को भी
मिलता नहीं सहारा!
उधर खड़ा है हंसी उड़ाता
वह पगलों का प्यारा!
जीवन का सर्वस्व बहा जाता है
इन लहरों में!
प्रलय तड़पता आह! कलेजा
पकड़े करुण स्वरों में!

यह प्रहार झंझा-समीर का!
चूर-चूर हो जाऊंगा!
अंतिम-घड़ियां नाच रहीं
प्यारे! किस तट पर पाऊंगा?

बीते दिवसों की कहानियां
कितनी मर्म-मधुर हैं आह!
कितनी है विषाद उनमें करुणा का
कितना प्रखर-प्रवाह!!
आंखों से गिर अश्रु-कणों का
उन चरणों से लिपटाना!
अरुण-उषा के ओस-कुसुम-सा
उनका फिर मुरझा जाना!!

तीक्ष्ण-तीर-सी स्मृतियां आ
अंतर-तल में छिप जाती हैं!
अरे, छेड़ मत, रहने दे
ये बड़ा दुःख पहुंचाती हैं!
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like