मुकद्दर से न अब शिकवा करेंगे - कविता किरण

कविता किरणकविता किरण17 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

मुक़द्दर से न अब शिकवा करेंगे
न छुप छुपके सनम रोया करेंगे।

दयारे-यार में लेंगे पनाहें
दरे-मह्बूब पर सजदा करेंगे।

हमीं ने ग़र शुरू की है कहानी
हमीं फिर ख़त्म ये किस्सा करेंगे।

जिसे ढूँढा ज़माने भर में हमने
कहीं वो मिल गया तो क्या करेंगे।

कहा किसने ये तुमसे उम्र-भर हम
तुम्हारी याद में तडपा करेंगे।

न होगा हमसे अब ज़िक्रे-मुहब्बत
वफ़ा के नाम से तौबा करेंगे।

खता हमसे हुयी आखिर ये कैसे
अकेले बैठकर सोचा करेंगे।

कि इस तर्के-तआलुक़ का सितमगर
किसी से भी नहीं चर्चा करेंगे।

हयाते- राह में सोचा नहीं था
हमारे पाँव भी धोखा करेंगे।

ज़माना देकिरणजिसकी मिसालें
क़लम में वो हुनर पैदा करेंगे।
कविता किरण
About the poet

कविता किरण

मूल नाम : कविता ग्वालिकर जन्म : 21 Aug 1963 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी