सुप्‍त पंखों के निकट - कात्यायनी

Katyayaniकात्यायनी9 May 1959

2 min read · 12.4K reads

त्‍वरा आई
सुप्‍त पंखों के निकट
फड़फड़ाहट
ताज़गी बन भर रही है
आत्‍मा के विवर में।

कहीं जीवन तरल - सा
अन्धी गुफ़ाओं में
प्रवाहित हो रहा है।

लो, कहीं से अब
पुकारा जा रहा है
धार को, या आग को या तुम्‍हें ?

क्‍या तुम सुन रहे हो  ?
Katyayani
About the poet

Katyayani कात्यायनी

कात्यायनी जन्मः 9 मई 1959; गोरखपुर। विगत पन्द्रह वर्षों के दौरान कुछ समय तक अंशकालिक पत्रकारिता और फिर स्वतन्त्र लेखन। सांस्कृतिक-राजनीतिक और नारी मोर्चे पर सक्रियता। कविताएँ हिन्दी की अधिकांश पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कुछ कविताएँ अंग्रेज़ी, पंजाबी और मराठ…

View profile & all 46 Poems / Stories