सहना - कात्यायनी

Katyayaniकात्यायनी9 May 1959

2 min read · 12.4K reads

रोज़ कहते हैं —
अब और नहीं सहा जाता
और सहते हैं।

जब सबकुछ
नहीं सहा जाएगा
तो कुछ नहीं कहेंगे।
जो ज़रूरी होगा , करेंगे।
 
सहने को तो
बहुत कुछ सहा जा सकता है।
 
ज़रूरत है कि
यह बताया जाए कि
मनुष्‍यता की रक्षा के‍ लिए
कहना नहीं सहना तुरन्‍त बन्‍द कर देना होगा।

मार्च , 1986
Katyayani
About the poet

Katyayani कात्यायनी

कात्यायनी जन्मः 9 मई 1959; गोरखपुर। विगत पन्द्रह वर्षों के दौरान कुछ समय तक अंशकालिक पत्रकारिता और फिर स्वतन्त्र लेखन। सांस्कृतिक-राजनीतिक और नारी मोर्चे पर सक्रियता। कविताएँ हिन्दी की अधिकांश पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कुछ कविताएँ अंग्रेज़ी, पंजाबी और मराठ…

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like