हमारे समय में प्‍यार - कात्यायनी

Katyayaniकात्यायनी9 May 1959

3 min read · 12.4K reads

जादुई रस्‍सी की सीढ़ी आसमान से लटक रही है
(यह धरती को नहीं छूती
मान्‍यता है कि धरती को छूते ही यह विलुप्‍त हो जाएगी हवा में
या राख होकर झड़ जाएगी)
इस सीढ़ी से ऊपर चढ़ता है एक उतावला बच्‍चा
और आँसू की एक जमी हुई बूँद तक पहुँचता है
जो दूर से तारे के मानिन्‍द चमक रहा था।
देवदारु के जंगलों में आदमक़द आईने खड़े किए जाते हैं
रोशनी की एक किरण हिमशिलाओं से टकराकर आईने तक आती है
और फिर परावर्तित होकर गरुड़ शिशुओं को अन्धा कर देती है।
ठीक इसी समय सुनाई देती हैं घोड़ों की टापें,
बर्बर विचारों का हमला हो चुका होता है।
Katyayani
About the poet

Katyayani कात्यायनी

कात्यायनी जन्मः 9 मई 1959; गोरखपुर। विगत पन्द्रह वर्षों के दौरान कुछ समय तक अंशकालिक पत्रकारिता और फिर स्वतन्त्र लेखन। सांस्कृतिक-राजनीतिक और नारी मोर्चे पर सक्रियता। कविताएँ हिन्दी की अधिकांश पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कुछ कविताएँ अंग्रेज़ी, पंजाबी और मराठ…

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like