एक कुहरा पारभासी - कात्यायनी

Katyayaniकात्यायनी9 May 1959

2 min read · 12.4K reads

हवा
कुहरा पारभासी
रोशनी नीली
बरसती जा रही है
जग रहा है
वासना का
व्‍यग्र वैभव,
यह हृदय का ताप
वाष्पित कर रहा है
अश्रु को या स्‍वेद को ?
हम नमक की डली हैं
ले चलो हमको उठाकर।
Katyayani
About the poet

Katyayani कात्यायनी

कात्यायनी जन्मः 9 मई 1959; गोरखपुर। विगत पन्द्रह वर्षों के दौरान कुछ समय तक अंशकालिक पत्रकारिता और फिर स्वतन्त्र लेखन। सांस्कृतिक-राजनीतिक और नारी मोर्चे पर सक्रियता। कविताएँ हिन्दी की अधिकांश पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कुछ कविताएँ अंग्रेज़ी, पंजाबी और मराठ…

View profile & all 46 Poems / Stories