ज़िन्दगी को मुझे ढोना नहीं आता यारो ।
और पशेमान[1] भी होना नहीं आता यारो ।।
दिल तो भोला है बहल जाएगा अब भी लेकिन
अब मेरे हाथ खिलौना नहीं आता यारो ।
ये हुनर उसने सिखाया तो बहुत क्या कीजे
हँस के कुछ भी मुझे खोना नहीं आता यारो ।
कुछ भी हो सकता है तकरार नहीं हो सकती
उसको जगना मुझे सोना नहीं आता यारो ।
नाख़ुदा ने मुझे ये दाँव सिखाया ही नहीं
अपनी कश्ती को डबोना नहीं आता यारो ।
गाँव वीरान है पनघट भी पड़ा है सूना
अब यहाँ श्याम सलोना नहीं आता यारो ।
उसका मशकूर[2] हूँ जिसने मेरा ये हाल किया
कोई कुछ भी कहे रोना नहीं आता यारो ।।
2016 में मुकम्मल हुई
और पशेमान[1] भी होना नहीं आता यारो ।।
दिल तो भोला है बहल जाएगा अब भी लेकिन
अब मेरे हाथ खिलौना नहीं आता यारो ।
ये हुनर उसने सिखाया तो बहुत क्या कीजे
हँस के कुछ भी मुझे खोना नहीं आता यारो ।
कुछ भी हो सकता है तकरार नहीं हो सकती
उसको जगना मुझे सोना नहीं आता यारो ।
नाख़ुदा ने मुझे ये दाँव सिखाया ही नहीं
अपनी कश्ती को डबोना नहीं आता यारो ।
गाँव वीरान है पनघट भी पड़ा है सूना
अब यहाँ श्याम सलोना नहीं आता यारो ।
उसका मशकूर[2] हूँ जिसने मेरा ये हाल किया
कोई कुछ भी कहे रोना नहीं आता यारो ।।
2016 में मुकम्मल हुई








