वो ज़ालिम तो नहीं पर सोचना था - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

वो ज़ालिम तो नहीं पर सोचना था ।
किसी उम्मीद पर मैं जी रहा था ।।

वो ख़त हरगिज़ नहीं मेरे लिए था
लिफ़ाफ़े पर मगर मेरा पता था ।

दिए दोनों जहाँ उसका करम है
मगर मैं और ही कुछ चाहता था ।

जनूं ने लाज रख ली आशिक़ी की
वगरना नाम लब तक आ चुका था ।

वहाँ पर कौन था मेरे अलावा
मैं ख़ुद मंज़र था ख़ुद ही देखता था ।

कमां थी और न तीरन्दाज़ कोई
फ़क़त एक तीर था था जो बेख़ता था ।

हज़ारों नाम थे बेहोशियों के
मैं जब-जब होश में था लापता था ।।

17 फ़रवरी 2015
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like