तेरे कूचे में बिस्मिल ज़िन्दगानी और क्या करते - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

तेरे कूचे में बिस्मिल ज़िन्दगानी और क्या करते I
मुकम्मल हो गई अपनी कहानी और क्या करते II

मुयस्सर थीं कई चीज़ें हमारे ख़ून से बढ़कर,
तेरा दामन था लेकिन गुलफ़िशानी और क्या करते I

हमारी जान लेने के लिए वो ख़त ही काफ़ी था,
फिर उसके साथ पैग़ामे-ज़बानी और क्या करते I

उसे कजरौ कहा और उठके महफ़िल से चले आए
वो फिर अपना था उससे बदज़बानी और क्या करते I

ब-कफ़ ख़ंजर थे क़ातिल फिर भी ये गर्दन रही बाँकी,
जफ़ा की इससे बेहतर मदहख्वानी और क्या करते I

फसुर्दा फूल भिजवाने को वो तौहीन क्यूँ समझा,
शिकस्ता दिल की आख़िर तर्जुमानी और क्या करते I

नहीं यारो नहीं था सोज़ अपनी जान का दुश्मन,
वो था मग़रूर उससे छेड़खानी और क्या करते II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like