रेल-हड़ताल का गीत - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

रेल का चक्का जाम करो
जाम करो भई जाम करो
ऊँचा झण्डा लाल तुम्हारा ऊँचा अपना नाम करो I
रेल का चक्का जाम करो ।।

अपने बच्चे भूखे हैं और रेल-मिनिस्टर सोया है
अपनी नस-नस दुखती है और वो सपनों में खोया है
उसको झकझोरो साथी ! उसकी भी नींद हराम करो I
रेल का चक्का जाम करो ।।

सर से कफ़न बाँधकर अपने चलो बीच मैदान चलें
इस बंजर धरती पर साथी ! अब सौ-सौ तूफ़ान चलें
जब तक मंज़िल दूर तुम्हारी तब तक मत आराम करो I
रेल का चक्का जाम करो ।।

रेल का चक्का मेल का चक्का तेल का चक्का जाम करो I
पुलिस का चक्का फ़ौज का चक्का जेल का चक्का जाम करो ।।
जाम करो भई जाम करो
रेल का चक्का जाम करो ।।

1974 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल का आह्वान करते हुए
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी