न फूल बनके वो आए न ख़ार लेके गए - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

न फूल बनके वो आए न ख़ार लेके गए ।
बहार बनके जो आए बहार लेके गए ।।

इन आँसुओं का भी एहसान है मेरे सर पर
गए तो साथ मैं गर्दो-ग़ुबार लेके गए ।

वो मुझ ग़रीब को तनहा बनाके छोड़ गए
गए तो सारे मेरे ग़मगुसार लेके गए ।

किसे यगाना कहें और किसे अदू मानें
शबे-विसाल के क़िस्से हज़ार लेके गए ।

मैं शर्मसार हूँ पैरों ने दिल की एक़ न सुनी
ये उसके दरपे मुझे बार-बार लेके गए ।

अजब हैं सोज़ के दीवानगी के अफ़साने
सुना है आपकी महफ़िल में प्यार लेके गए ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like