मैं कहाँ अब तू ही तू है हर तरफ़ - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

मैं कहाँ अब तू ही तू है हर तरफ़ ।
तेरा जलवा तेरी बू है हर तरफ़ ।।

तू ही सुनता है कि जो कहता है तू
तुझसे तेरी गुफ़्तगू है हर तरफ़ ।

हर बशर है बस कि तेरा आइना
तू ही खुद से रू-ब-रू है हर तरफ़ ।

जो अभी पूरी तरह खोया नहीं
उसको तेरी आरज़ू है हर तरफ़ ।

सारी दुनिया है तेरी आग़ोश में
और तेरी ही जुस्तजू है हर तरफ़ ।

तुझमें मैं तहलील सालिम हो गया
अब कहाँ मैं तू ही तू है हर तरफ़ ।

सोज़ की ग़ज़लों में तेरा तज़्किरा
कूचा-कूचा कू-ब-कू है हर तरफ ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like