मैं जानता हूँ इधर से तेरा गुज़र भी नहीं - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

मैं जानता हूँ इधर से तेरा गुज़र भी नहीं I
पर अपनी राह लूँ मायूस इस क़दर भी नहीं II

किया ये सोच के मैंने अगर-मगर भी नहीं I
कहीं पे खत्म हो ऐसा मेरा सफ़र भी नहीं I

ये एक हुनर है कि मुझमें कोई हुनर भी नहीं I
मैं बाख़बर हूँ अगरचे मुझे ख़बर भी नहीं I

चुनी है यूँ तो अभी मैंने रहगुज़र भी नहीं,
न जाने क्यूँ मुझे दरकार राहबर भी नहीं I

गई ये देख के हैरानिए-नज़र भी नहीं I
जो सोज़ ता-ब-उफ़क़ था वो बाम पर भी नहीं II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी