क्या उसे इतना भा गया हूँ मैं - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

क्या उसे इतना भा गया हूँ मैं
बारहा क्यूँ छला गया हूँ मैं ।

कितना समझा है वो ख़ुदा जाने
यूँ तो सब कुछ सुना गया हूँ मैं ।

अब ख़ामोशी ही जेब देती है
इक खजाना था पा गया हूँ मैं ।

रौशनी की तो कह नहीं सकता
एक दिल था जला गया हूँ मैं ।

गर्द होता तो मान ही लेता
सारे आलम पे छा गया हूँ मैं ।

अब वही माँ है और वही बाबा
शाम की गोद आ गया हूँ मैं ।

सबके होठों पे सोज के चर्चे
क्या जहाँ से चला गया हूँ मैं ।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like