क्या सोचके वो शातिर ये चाल चला होगा - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

दिल्ली के सिख विरोधी दंगों से दुखी होकर

क्या सोचके वो शातिर ये चाल चला होगा ।
हर बार रसन उसकी और अपना गला होगा ।।

गो शाख़ भी नाज़ुक थी बोदा था नशेमन भी
फिर भी तो ये हंगामा कुछ देर चला होगा ।

खंजर उगे आते हैं इंसान के पहलू से
तो आग का दरिया भी आँखों में पला होगा ।

लो हाथ से नाखुन भी बरहम हुए जाते हैं
अब ऐसी ख़ुदाई में बन्दे का भला होगा ।

कोई हमें बतलाए तब ख्वाब पे क्या बीती
उस रोज़े-क़यामत जब सूरज न ढला होगा ।।

हाँ ख़ून का रिश्ता था भाई ने भला क्यूँकर
भाई का लहू अपने चेहरे पे मला होगा ।

दिल और जनूं का ये क़िस्सा कोई क़िस्सा है
वो जलके बुझा होगा ये बुझके जला होगा ।।

1 अगस्त 1988
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी