कोई जज़ा कोई मनसब कोई सिला भी नहीं - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

कोई जज़ा कोई मनसब कोई सिला भी नहीं I
सितम है उससे किसी को कोई गिला भी नहीं II

अजीब है कि मुझे इस क़दर यगाना लगे,
वो एक शख़्स जो मिलकर मुझे मिला भी नहीं I

हरेक शै में कमी हो गई किसी शै की,
अगरचे उसने जो छोड़ा था वो ख़ला भी नहीं I

तवील उम्र को क्यूँकर तमाम करना है,
नदीम ये मेरा मर्ग़ूब मश्ग़ला भी नहीं I

लो फूँक-फूँक के ताउम्र छाछ पीता रहा,
वो खुशअमल जो कभी दूध से जला भी नहीं I

सितम है सोज़ तुम्हें रास्ता दिखाता रहा,
वो रहनुमा कि जो उस राह पर चला भी नहीं II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like