किया इस दरजा तनहा ज़िन्दगी ने - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

किया इस दरजा तनहा ज़िन्दगी ने I
कि रंजीदा किया फिर हर ख़ुशी ने II

मेरा घर रौशनी से भर दिया था,
तुम्हारी एक हल्की-सी हँसी ने I

तुम्हारी ही अदा गर आम होती,
गिला किससे किया होता किसी ने I

हमारी एहलियत बस है तो इतनी,
सियहख़ाना बनाया चाँदनी ने I

उजाले ने वो सब छितरा दिया है,
जिसे यकजा किया था तीरगी ने I

दरिन्दा देखकर नादिम है यारो,
किया जो आदमी से आदमी ने I

मुक़ाम ऐसा भी आया सोज़ आख़िर
निभाया साथ केवल ख़ामुशी ने I
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुर