ख़राबा अपना न गुलज़ार हम कहाँ जाएँ - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

1996 में पार्टी छोड़ते वक़्त

खराबा अपना न गुलज़ार हम कहां जाएँ I
कहाँ पे लाया हमें प्यार हम कहाँ जाएँ II

पता चला कि वो मीरास थी परायों की,
जिसे समझते थे घरबार हम कहाँ जाएँ I

हमारे जैसे करोड़ों हैं आपके हामी,
हमारी है किसे दरकार हम कहाँ जाएँ I

हमारी सारी वफ़ा का सिला जिलावतनी,
ज़रा तो सोचते सरकार हम कहाँ जाएँ I

न बालो-पर न तहम्मुल न आरज़ू कोई,
अब इस मुक़ाम पे नाचार हम कहाँ जाएँ I

तमाम उम्र इसी अंजुमन में काटी थी,
अब और खोजने दरबार हम कहाँ जाएँ I

न हमको आया कभी ख़ुद को बेचने का हुनर
न अपना कोई खरीदार हम कहाँ जाएँ II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी