जाते-जाते ये तो बतलाएँ किसे आवाज़ दें - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

जाते-जाते ये तो बतलाएँ किसे आवाज़ दें ।
किसको दिल के ज़ख़्म दिखलाएँ किसे आवाज़ दें ।।

मेरे इन वीरान ख़्वाबों में तो आ सकते हो तुम
हो रहेंगी और भी बातें किसे आवाज़ दें ।

अब तो अपनी भी सदा यां लौटकर आती नहीं
किस क़दर वीरान हैं रातें किसे आवाज़ दें ।

लोग होते हैं तो वीराना भी बन जाता है घर
वरना घुस आती हैं बरसातें किसे आवाज़ दें ।

घिर रही है शाम धुन्दलाने लगे सारे निशां
सोज़ किससे पूछने जाएँ किसे आवाज़ दें ।।

25-9-2015
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like