इस सोच में डूबा हूँ मैं जाऊँ कि न जाऊँ - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

इस सोच में डूबा हूँ मैं जाऊँ कि न जाऊँ।
जो बीत चुका है उसे आवाज़ लगाऊँ ।।

ये सोच के मैंने कभी फ़रियाद नहीं की
फूलों ने जो बख़्शे हैं उन्हें ज़ख़्म बताऊँ ।

घनघोर अन्धेरे में चमक है तो इसी की
इस दर्द की किन्दील को मैं कैसे बुझाऊँ ।

मेरी ही खता है मेरा दिल है तेरे बस में
दिल पर मेरा बस हो तो तेरे पास न आऊँ ।

मैं आज अकेला नहीं मेला सा लगा है
कोई नहीं सुनता मेरी मैं किसको सुनाऊँ ।

जब उसने पुकारा तो मैं मसरूफ़ बहुत था
अब उम्र के सैलाब को किस मुँह से बुलाऊँ ।

इस दिल ने मुझे सोज़ कहीं का नहीं छोड़ा
दुखता है तो कम्बख़्त को कुछ और दुखाऊँ ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी