इस लम्हा मेरे दिल न परेशान ज़रा हो - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

इस लम्हा मेरे दिल न परेशान ज़रा हो I
कुछ याद न कर आज जफ़ा हो कि वफ़ा हो II

बेखटका चली आए बक़ा हो कि क़ज़ा हो,
मक़बूल है सौ बार सज़ा हो कि जज़ा हो I

हर मरहला हल हो चुका बस एक बचा है,
इस आख़िरी लम्हे में दिले-ज़ार का क्या हो I

ये आख़िरी ख़्वाहिश है तेरे यार के जी में,
होठों पे तबस्सुम हो कि दिल डूब रहा हो I

यूँ अपने तसव्वुर में न ये बात थी हरगिज़,
हम दुनिया से बेज़ार हों वो हमसे ख़फ़ा हो II

______________________________________________
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like