चुनाव गीत - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

हण्टरवाली फिर से आई
आई हण्टरवाली !

शुतुरमुर्ग़ ने
चतुर मुर्ग़ ने
स्वर्ण खेत की
गर्म रेत में
अपनी आँख छुपा ली !
हण्टरवाली फिर से आई
आई हण्टरवाली !

कमल खिलेंगे
खिलके रहेंगे
नेकरधारी साथ रहेंगे
महादेश की
मत-विशेष की
करनी है रखवाली !
हण्टरवाली फिर से आई
आई हण्टरवाई !

पर जो जन है
परम अकिसंचन
अतिनिर्धन है
घूम रहा है ढूँढ़ रहा है
लेकर वोट-कुदाली
हण्टरवाली फिर से आई
आई हण्टरवाली !
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like