बिहार आन्दोलन का गीत - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.3K reads

कोई गुल खिलनेवाला है कुहुक रही कोयलिया
कोयल कुहुक रही रे कोयल कुहुक रही I

कारतूस से भरे-भरे दिल जेब-जेब है ख़ाली
खप्पर लेकर नाच रही है सड़क-सड़क पर काली
तूफ़ान मचलने वाला है कुहुक रही कोयलिया I
कोई गुल खिलनेवाला है कुहुक रही कोयलिया
कोयल कुहुक रही रे कोयल कुहुक रही ।।

काँप रहे हैं पीले पत्ते लाल हुई तरुणाई
शाख-शाख पर शोले लहकें दहक रही अमराई
तूफ़ान मचलनेवाला है कुहुक रही कोयलिया I
कोई गुल खिलनेवाला है कुहुक रही कोयलिया
कोयल कुहुक रही रे कोयल कुहुक रही ।।

सहम उठी ज़ालिम की लाठी सिहर गई है गोली
सर से कफ़न बाँधकर निकली मस्तानों की टोली
तूफ़ान मचलनेवाला है कुहुक रही कोयलिया I
कोई गुल खिलनेवाला है कुहुक रही कोयलिया
कोयल कुहुक रही रे कोयल कुहुक रही ।।


रचनाकाल : नवम्बर 1974
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like