बसर ऐसी हुई है तीरगी में - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

बसर ऐसी हुई है तीरगी में ।
कि डर लगता है अब तो रौशनी में ।।

मैं ख़ुद तस्वीर होकर रह गया था
कोई जादू था उसकी ख़ामुशी में ।

कहीं वादा वफ़ा अब हो न जाए
मज़ा आने लगा है तिश्नगी में ।

हर एक शै नामुकम्मल सी लगे है
न जाने क्या कमी है ज़िन्दगी में ।

न दे सकती है वो बन्दानवाज़ी
जो मिल जाता है अक्सर बन्दगी में ।

कहानी ख़त्म ही होती कहाँ है
कई जौहर छुपे हैं मान्दगी में ।

वो आया सोज़ तो सबने ये समझा
कहाँ पर क्या कमी थी चाँदनी में ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय