बालू से चिनी जाएगी दीवार कहाँ तक ।
वीराने में खोजोगे समंज़ार[1] कहाँ तक ।।
मिलते हैं नए ज़ख़्म मुदावा[2] नहीं मिलता
दिल हो भी मसीहा का परस्तार[3] कहाँ तक ।
एक जिंस है एहसास भी दिल भी मनो-तू[4] भी
वल्लाह बढ़ा आए है बाज़ार कहाँ तक ।
ऐ जोशे-जुनूं तेरा भी कुछ क़र्ज़ है हम पर
चुप रह के बनें तेरे गुनहगार कहाँ तक ।
अच्छी नहीं लगती है मुझे तल्ख़बयानी
क़ाबू में रहेगी मेरी गुफ़्तार कहाँ तक ।
दिन में ही अगर लूट मची हो तो रफ़ीक़ो[5]
हम रात में रह सकते हैं बेदार कहाँ तक ।
चढ़ बैठा है छाती पे उजाले की अन्धेरा
अब सोज़ भी रहते हैं तरफ़दार[6] कहाँ तक ।।
वीराने में खोजोगे समंज़ार[1] कहाँ तक ।।
मिलते हैं नए ज़ख़्म मुदावा[2] नहीं मिलता
दिल हो भी मसीहा का परस्तार[3] कहाँ तक ।
एक जिंस है एहसास भी दिल भी मनो-तू[4] भी
वल्लाह बढ़ा आए है बाज़ार कहाँ तक ।
ऐ जोशे-जुनूं तेरा भी कुछ क़र्ज़ है हम पर
चुप रह के बनें तेरे गुनहगार कहाँ तक ।
अच्छी नहीं लगती है मुझे तल्ख़बयानी
क़ाबू में रहेगी मेरी गुफ़्तार कहाँ तक ।
दिन में ही अगर लूट मची हो तो रफ़ीक़ो[5]
हम रात में रह सकते हैं बेदार कहाँ तक ।
चढ़ बैठा है छाती पे उजाले की अन्धेरा
अब सोज़ भी रहते हैं तरफ़दार[6] कहाँ तक ।।








