बहुत नए कभी बेहद पुराने होते हैं - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

बहुत नए कभी बेहद पुराने होते हैं ।
अब उसके पास अजब से बहाने होते हैं ।।

हमें ये तब कहाँ थी कि प्यार कर देखें
सुना था खून के आँसू बहाने होते हैं ।

सबब तो कुछ भी नहीं पर चलन है दुनिया का
कि दाग़े-दिल हमें हँसकर दिखाने होते हैं ।

हँसी नहीं है किसी की ख़ुशी का पैमाना
हँसी की ओट में आँसू छुपाने होते हैं ।

लिपटके पाँव से आती है ग़म की गर्द यहाँ
मगर निशात के लम्हे चुराने होते हैं ।

फ़रेब देती हैं आँखें ग़रीब होने का
पर उनके पास बला के ख़ज़ाने होते हैं ।

नहीं था सोज़ निशाना नहीं था तू उनका
अचूक तीर मगर आज़माने होते हैं ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे