आजमाना भी जानता है वो - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

2 min read · 12.4K reads

आजमाना भी जानता है वो
भूल जाना भी जानता है वो ।

दिल लुभाना भी जानता है वो
जी जलाना भी जानता है वो ।

दूर होकर दिखा दिया उसने
पास आना भी जानता है वो ।

ग़ैर ने अब तो कर दिया साबित
नाज उठाना भी जानता है वो ।

क्यूँ कफ़स से न आशना हो लूँ
आशियाना भी जानता है वो ।

सोज तो दिल्लगी में प्यार हुआ
दिल लगाना भी जानता है वो ।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like