अब तो उसकी दीद को भी एक ज़माना हो गया - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

अब तो उसकी दीद को भी एक ज़माना हो गया ।
बनते बनते वाक़या भी एक फ़साना हो गया ।।

हम गए तो थे पर उनका दर नहीं हम पर खुला
यूँ समझिए इस बहाने आना-जाना हो गया ।

जी को लगता था कि रोना तो बड़ा आसान है
रोए तो आँखों के रस्ते खूँ बहाना हो गया ।

हम अभी ज़िन्दा है मरने की कोई सूरत नहीं
क्यूँ लगा दुनिया में अपना आबो-दाना हो गया ।

हम कहें और वो न माने फिर कहें फिर-फिर कहें
ये तो अपने हाल पर जग को हँसाना हो गया ।

एक तरफ़ दस्ते-सितम है एक तरफ़ दीवानगी
दिल हमारा चाँदमारी का निशाना हो गया ।

एक हद के बाद रोने का कोई मतलब नहीं
सोज़ अब बस भी करो रोना-रुलाना हो गया ।।

23 जनवरी 2015
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like